फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया क्रमिक अनशन

ेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया क्रमिक अनशन

Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया क्रमिक अनशन
सहारनपुर। नई पेंशन नीति को हटाने एवं पुरानी पेंशन लागू किए जाने न्यूनतम फिटमेंट फार्मूला लागू करने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। तीन दिवसीय अनशन शुक्रवार को सुबह आठ बजे संपन्न होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग मैकेनिकल मेन शाखा के पदाधिकारियों ने सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल शुरू कर दी और जमकर नारेबाजी की। शाखा सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि 8 मई से 72 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। जो शुक्रवार को सुबह 8 बजे संपन्न होगा। उन्होंने कहा रेल प्रशासन द्वारा सातवें पे कमीशन की मांगों को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। जिसमें मांग की गई कि एनपीएस को वापिस कर पुरानी गारंटेड पेंशन, फैमिली पेंशन लागू की जाएगी। न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूले में सुधार कर लागू किया जाएगा, रनिंग स्टाफ के भत्तों को अतिशीघ्र निर्धारित कर लागू किया जाएगा तथा रेलों को निजीकरण एवं निगमीकरण की नीति पर रोक लगाई जाएगी। मांगों पर वर्तमान सरकार एवं मंत्रालय ने लागू करने का वादा किया था, परंतु अब तक कोई भी पर्याप्त कार्रवाई न होने से नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन को 72 घंटे के क्रमिक अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रमिक अनशन में परमजीत सिंह, फूल सिंह, सुधीर पंवार, राजकुमार, सुधीर कुमार, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, वीरेंद्र, दुष्यंत कुमार, पंकज, कृष्ण कुमार, रजनीश कुमार, दिलीप, मुन्नालाल, महेंद्र, कंवरपाल, गब्बर सिंह, दयाशंकर, जगमाल, सहदेव, वकील खान, इरफान खान, दिनेश, पूरन, रसीद, राहुल, फकीरा, अल्लाबख्श, राजेंद्र, मनोज, संतोष, रामकेश, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed