{"_id":"5ae226474f1c1b5d098b6a65","slug":"171524770375-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर बंधक बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर बंधक बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर बंधक बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने रामपुर मनिहारन क्षेत्र के ग्राम नल्हेड़ा निवासी एक गुर्जर नेता पर पैसों के लेनदेन में अनुसूचित जाति के एक युवक का अपहरण कर चार दिन तक घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
भीम आर्मी के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया के नेतृत्व में एकत्रित होकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और नल्हेड़ा निवासी एक व्यक्ति पर अनुसूचित जाति के युवक अमित निवासी खटकाहेड़ी का अपहरण करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे आरोपी पैसे के मामले को लेकर अमित के घर पहुंचा और गालियां देते हुए अमित को जबरन कार में डाल कर ले गए। आरोप है कि चार दिन तक अमित को बंधक बनाया गया। पुलिस ने अमित को आरोपी के घर से बरामद किया। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी तीन दिन बाद आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष प्रवीन गौतम, राजन गौतम, अजय गौतम, टिंकू कपिल, मेहरदास, रोबिन गौतम, सम्राट गौतम, शिवम कर्णवाल, सचिन वालिया शामिल रहे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा न निकलने देने की मांग
सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से महाराणा प्रताप जयंती पर गांवों से होकर शोभायात्रा नहीं निकलने देने की मांग की गई।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि देवबंद में बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। इसलिए पुलिस महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति न दे। शोभायात्रा को रामनगर एवं अन्य गांवों से होकर निकाला जाएगा। जबकि इन गांवों में माहौल सही नहीं है। ऐसे में शांति भंग होने की आशंका है। उन्होंने शोभायात्रा की अनुमति न दिए जाने की मांग की।