फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खिली धूप ने छुड़ाए पसीने

खिली धूप ने छुड़ाए पसीने

Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खिली धूप ने छुड़ाए पसीने
खिली धूप ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

सहारनपुर। अभी अप्रैल का महीना चल रहा है, मगर धूप के तेवर जून और जुलाई सरीखे हैं। रविवार को चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर में लोग कम ही बाहर निकले। इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
जनपद में पिछले कई दिन से गर्मी लगातार बढ़ रही है। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। इसकी वजह से सुबह से ही खिली धूप थी। दोपहर 12 बजे के बाद धूप इतनी तेज थी, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिक धूप की वजह से ही रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक गर्मी रही। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में कम ही बाहर निकले। कई मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन


सज गई जूस और रस की दुकानें
गर्मी शुरू होते ही शहर में तमाम फलों के जूस, शेक और गन्ने के रस की दुकानें सजने लगी हैं। दिल्ली रोड पर कचहरी से हसनपुर चौक तक एक दर्जन से अधिक लोग गन्ने का रस बेच रहे हैं। मल्हीपुर रोड पर भी जगह-जगह लगी गन्ने की रस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed