फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संविधान में छेड़छाड़ का प्रयास किया तो देंगे करारा जवाब

संविधान में छेड़छाड़ का प्रयास किया तो देंगे करारा जवाब

Sun, 15 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
संविधान में छेड़छाड़ का प्रयास किया तो देंगे करारा जवाब
संविधान में छेड़छाड़ का प्रयास किया तो देेंगे करारा जवाब
विज्ञापन


सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित बसपा की सभा में भाजपा पर निशाना साधा गया। बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान में छेड़छाड़ की साजिश रच रही है। उन्होंने बाबा साहब द्वारा दलितों, पिछड़ों और महिलाओं और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का बखान किया।
सभा में मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने की। सभा का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर किया गया। जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने उन्नाव गैंगरेप की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर तरफ अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। सपा और बसपा गठबंधन से भाजपा बौखलाहट में है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद में दलित समाज ने दिखा दिया है कि यदि कोई संविधान के साथ छेड़छाड़ करेगा तो दलित समाज चैन से नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

बसपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने भाजपा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना से जाहिर हो गया है कि भाजपा किस तरह निर्दोषों का उत्पीड़न और अपराधियों का बचाव कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी उठाया। पूर्व सांसद नवाब मंसूर अली खान ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान बताया। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं, जिसका श्रेय बाबा साहब की सोच को जाता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर देना चाहती है। भाजपा विधायक द्वारा दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सरकार अपने नेताओं जो बड़े अपराधी हैं उनसे मुकदमे वापस ले रही है। एमएलसी महमूद अली ने कहा कि सरकार दलित और मुस्लिम विरोधी है। पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने महापौर चुनाव में बसपा प्रत्याशी को हराया। दो अप्रैल के भारत बंद पर दलित समाज को बधाई दी। यदि सरकार ने भविष्य में संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की तो परिणाम बुरे होंगे। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर दलित, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा ने नूरपुर में होने वाले विधानसभा और कैराना लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार हो जाने को कहा। दोनों उपचुनाव 2019 की रिहर्सल हैं। जोन कोआर्डिनेटर कुलदीप बालियान के संचालन में हुई सभा में लोधी कुमार, राव बाबर, विजयपाल सिंह, ममता चौधरी, रइस मलिक, इमरान मलिक, एस आलम, नवीन खटाना, शकील, हाजी तौसीफ, मुकेश मोल्हू, योगेश कुमार, ऋषिपाल गौतम, सत्यप्रकाश, सुमित पाल, चांद कश्यप, रामलाल कश्यप, सुनील जाटव, विनोद पंवार, अरविंद कुमार, हरिराम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लाह के वास्ते दलितों के साथ आ जाओ
मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने मुस्लिम समाज से दलितों के साथ जुड़ने की अपील की। यदि 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मुस्लिमों का साथ मिल गया होता तो आज मोदी देश के प्रधानमंत्री और योगी मुख्यमंत्री नहीं होते। उन्होंने मुस्लिमों से अपील की अल्लाह के वास्ते आगामी लोक सभा चुनाव में दलितों के साथ जुड़कर बसपा को वोट करें। दलित और मुस्लिम मिलकर ही भाजपा का सफाया कर सकते हैं।


एमएलसी बोले, बहनजी को 2015 में बनाएंगे प्रधानमंत्री
बसपा की सभा में बोलते हुए एमएलसी महमूद अली की जुबान फिसल गई। उन्होंने ज्यादा समय न लेते हुए केवल यही कहा कि हम सबको मिलकर 2015 के लोकसभा चुनाव में बहन मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इतना बोलकर वह अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए। उनकी इस गलती पर न तो संचालक ने टोका न ही किसी अन्य ने। मगर उनके 2015 कहने पर सामने बैठे कार्यकर्ता जरूर ठहाके लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed