{"_id":"5acd0a404f1c1b1e3d8b4731","slug":"171523386944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन के लिए क्रिकेटरों ने बहाया पसीना
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-16 क्रिकेट का चयन ट्रायल कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नवोदित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दो टीमों का चयन किया गया, जिनके बीच ट्रायल मैच कराकर एक टीम बनाई जाएगी।
ट्रायल में कुल 127 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के फिजिकल और स्किल के आधार पर दो टीमों का चयन किया गया। टीमों के बीच जल्द ही ट्रायल मैच कराया जाएगा, जिसकी सूचना खिलाड़ियों को फोन के जरिये दी जाएगी। ट्रायल मैच में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की एक टीम गठित की जाएगी, जो मुजफ्फरनगर में होने वाली अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। चयनकर्ताओं में एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, उपाध्यक्ष फैयाज आलम, साजिद उमर, आदिल खान और कोच अब्दुल अहद शामिल रहे। ट्रायल को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, पाल्ली कालड़ा, राजकुमार, सत्यम शर्मा, नईम सैफी आदि का सहयोग रहा।