{"_id":"5ac12cd24f1c1bf0618b4e6a","slug":"171522609362-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग बना रहा 154 सड़कें : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग बना रहा 154 सड़कें : राणा
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग बना रहा 154 सड़कें : राणा
देवबंद (सहारनपुर)। गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, शोषित, वंचित, युवा तथा महिला कल्याण के प्रति समर्पित है। उनके लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं।
शनिवार रात दिवालहेड़ी गांव में जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जनपद में 154 सड़के गन्ना विभाग बना रहा है। इनमें देवबंद में 34 सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रा, जनधन, उज्जवला, स्वच्छता मिशन, शौचालय निर्माण, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, ग्रह निर्माण जैसी कल्याणकारी योजनाओं से गरीब व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देकर उनका जीवन स्तर उठाया जा रहा है। बंद पड़ी चीनी मिलों को भाजपा सरकार में चलाया जा रहा है। केंद्रीय बजट के माध्यम से किसानों व गांवों पर भारी निवेश किया जा रहा है।
राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में जेलों में बंद बदमाश अपनी जमानत कराने से डर रहे हैं। भ्रष्टाचार रोकने के लिए भी सरकार कड़े कदम उठा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने गन्ना मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, संदीप शर्मा, डा. पवन सवई, विशुकांत शर्मा, जनेश्वर सैनी, मनोज सिंघल, नितिन गुप्ता, अजय सिंघल, वैभव गर्ग, अनिल सिंह, महक सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।