{"_id":"5abe83714f1c1bd6618b4906","slug":"171522434929-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हाईवे पर जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हाईवे पर जाम से लोग बेहाल
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबे में पिछले तीन दिन से शाम के वक्त दून हाइवे पर लगातार जाम लग रहा है। पुलिस भी इससे निपटने में विवश नजर आ रही है। इसके चलते यात्रियों को तो परेशानी हो रही है, बाजार में आने वाले लोगों की जान भी सांसत में आ गई है। शुक्रवार की शाम भी घंटों दून हाईवे पर जाम में लोग फंसे रहे।
गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के चलते पहाड़ से वापिस लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियों का रैला शाम के वक्त उमड़ने के बाद छुटमलपुर में रुडकी-पंचकुला और छुटमलपुर-देहरादून राजमार्ग के जक्शन पर वाहनों के फंसने के बाद जाम की स्थिति बन जाती है। पिछले तीन दिन से लगातार शाम पांच बजे के बाद जाम लग जाता है जो आठ बजे तक ही खुल पाता है। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का कहना था कि जाम की सूचना पर पुलिस बल रवाना किया गया है। सड़कों की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है।