{"_id":"5a9d8f994f1c1b013e8b54fb","slug":"171520275353-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से कई कॉलोनियों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से कई कॉलोनियों के लोग परेशान
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नाले और नालियों की सफाई नहीं होने और सड़कों का सही ढलान नहीं होने से शहर की अनेक कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बन रही है। जलभराव होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो आने वाले दिनों में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों की वजह बन सकते हैं। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
कपिल विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग का निर्माण का कार्य चल रहा है। कॉलोनीवासी रामवीर सिंह, पंकज कटारिया, सुधीर कुमार और एसके गर्ग ने बताया कि नगर निगम की ओर से बनवाई जा रही आरसीसी की सड़क का ढलान ठीक नहीं है। इसकी वजह से पानी सड़क के बीच में रुक रहा है। ऐसे में बरसात के दिनों में लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सड़क का ढलान सही कराने की मांग नगरायुक्त से की है। उधर, बेहट रोड के गांव रसूलपुर में जल भराव पिछले करीब एक साल से समस्या बना हुआ है। पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने की वजह से गांव का पानी बेहट रोड पर फैला रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
लीकेज बंद करने के नाम पर वसूली
सहारनपुर। मोहल्ला रसूलपुर के लोग नगरायुक्त से शिकायत करने नगर निगम पहुंचे। बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या आ रही है। बार-बार ठीक करने पर भी लाइन लीक हो रही है। आरोप है कि नगर निगम के लोग लीकेज ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, जबकि यह काम नगर निगम का है। सरवर, रहमान, आसमीन, सलमान, रशीद, वसीम, फरमान, अहसान ने समस्या से निजात दिलाने की मांग नगरायुक्त गौरव वर्मा से की।