{"_id":"5a53b3c54f1c1bfe7a8b5f50","slug":"171515434949-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में सेवानिवृत शिक्षक सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में सेवानिवृत शिक्षक सम्मानित किए
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित किए
सरसावा (सहारनपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित सभागार में बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार, आयुष मंत्री प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी और लव सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी में बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार ने शिक्षकों को प्रकृति की अमूल्य कृति बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसा दीपक है जो अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाकर अज्ञानता के अंधेरे को दूर करता है।
गोष्ठी में चरण सिंह सैनी और शिक्षक नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में 38 सेवानिवृत शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विरेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र सैनी, संघटन के जिलाध्यक्ष संदीप पंवार, नीरज बालदिया, शिवराज सिंह, मांगेराम आर्य, सुनील पांचाल, राजेश सैनी, कामिल, मनोज, संजय, दिलशाना, मिली गुप्ता, उपासना आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।