फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

सहारनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Thu, 01 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
सहारनपुर। वाराणसी में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जनपद के 11 बॉक्सरों ने पदक जीते हैं।
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आकाश पुंडीर, डेविड और विनीत चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। साहिल मंसूरी, आशीष कुमार ने रजत और अर्पण, वियोम पुंडीर, वंश कुमार, अक्षय गौतम, गौरव कुमार, अभय राणा ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से विभिन्न भार वर्गों में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सहारनपुर पहुंचने पर कोच प्रवीण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यशपाल पुंडीर, गुलाब सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह राणा, श्याम सिंह, राम कुमार, राम शरण, अनिल कुछाड़िया, प्रवीण कुमार यादव, अंकित कुमार, पारस छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed