{"_id":"5a2991994f1c1ba7678c0328","slug":"171512673689-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण को रुकवाया
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को सील कराया
सहारनपुर। शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने अंबाला रोड पर 300 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। पुलिस के मौजूद होने की वजह से विरोध नहीं हो सका। अंबाला रोड स्थित गुरु देवनगर में भूतल पर 300 वर्ग मीटर में 39 कॉलम सहित दीवारों और भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर मानचित्र दिखाने को कहा तो कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को थाना कुतुबशेर पुलिस को साथ लेकर अवैध निर्माण रुकवाया। पुलिस बल साथ होने के कारण भवन स्वामी कोई विरोध नहीं कर सका। अवैध रूप से निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। प्राधिकरण सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से निर्माण कार्यों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।