{"_id":"59f4d7c04f1c1b8d698b8314","slug":"171509218240-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में गार्ड को हुआ हृदयाघात, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन में गार्ड को हुआ हृदयाघात, मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेन में गार्ड को हुआ हृदयाघात, मौत
सहारनपुर। अंबाला से सहारनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में तैनात गार्ड घासीराम की हृदयाघात होने से हालत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों पर क्षमता से अधिक काम करवाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
रेलवे कालोनी निवासी रेलवे गार्ड घासीराम (54 वर्ष) 25 अक्तूबर को 64501 अंबाला पैसेंजर पर गए थे। रेलवे मैंस यूनियन के सह सचिव एवं डिप्टी सीटीआई अवतार सिंह ने बताया कि अंबाला से लुधियाना, लुधियाना और फिर हिसार से लुधियाना और लुधियाना से अंबाला पहुंचे। 27 अक्तूबर को अंबाला से सहारनपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। रास्ते में ही घासीराम को हृदयाघात हुआ। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर कुछ गार्डों ने उन्हें उतारा और बाद में यूनियन के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अवतार सिंह ने बताया कि गार्डों के ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी का मामला काफी समय से चल रहा है। महज दो से तीन घंटे के अंतराल पर ही लगातार काम करना पड़ रहा है। विश्राम न मिलने के कारण गार्ड सहित अन्य कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं।