{"_id":"59cbfc244f1c1bc9538b4bb4","slug":"171506540580-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रखकर कमेला शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रखकर कमेला शुरू करने की तैयारी
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। योगी सरकार द्वारा अवैध बूचड़खानों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बंद किए गए कस्बा गंगोह के कमेले को कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षेप के बाद नियमों को ताक पर रखकर दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि मानक पूरे करने पर ही कमेला शुरू होगा।
प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद अवैध बूूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसके तहत जनपद में भी कई कमेलों को बंद कराया था। गंगोह नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले कमेले को भी मानक पूरा ना होने की वजह से सील किया गया था। सूत्रों की माने कमेले को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षेप के बाद मानक पूरे किए बिना ही कमेला शुरू कराने के लिए सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। वहीं, योगी सरकार का सख्त आदेश है कि बिना मानक पूरे किए प्रदेश में कोई कमेला नहीं चल सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि बिना मानक पूरे किए कमेला नहीं चलने दिया जाएगा। गंगोह के कमेले लगभग सभी मानक पूरे हो गए हैं। एक कमेटी का गठन कर मानकों की पूरी तरह जांच कराने के बाद ही कमेला चलाने की अनुमति दी जाएगी। कमेले में सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगवाकर प्रशासन नजर रखेगा। जनपद में कोई भी कमेला अवैध रूप से नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।