फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामायण के पात्रों से प्रेरणा लेने की सीख

रामायण के पात्रों से प्रेरणा लेने की सीख

Thu, 28 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामायण के पात्रों से प्रेरणा लेने की सीख
स्कूलों में हुआ रामलीला का मंचन, दशहरे की धूम
विज्ञापन

छुटमलपुर/ गंगोह (सहारनपुर)। छुटमलपुर और गंगोह के स्कूलों में बच्चों ने दशहरा पर्व के आगमन पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय को लघु नाटिकाओं के माध्यम से दर्शाया।
यूपी ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन शिशिर राणा और पूजा राणा द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों ने रामायण के पात्रों की वेशभूषा में रामलीला का मंचन किया। इसके बाद रावण दहन भी किया गया। छात्रों को बताया कि दशहरे के पर्व पर हमें अपनी बुराई भी दहन करना चाहिये। कार्यक्रम में अभिराज, सिद्धार्थ, अर्णव, रूद्वा ने प्रथम, युद्धवीर, अकसरा ने द्वितीय तथा आयूष और विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मांडुवाला स्थित शाकंभरी पब्लिक स्कूल में रामायण के सभी पात्रों का जीवंत मंचन किया। यहां रायल ने राम, यशप्रताप ने लक्ष्मण, आनवी ने सीता, राव अली अरहान ने दशरथ, देवांश ने राजा जनक, अर्णव शर्मा ने विभीषण, हर्षवर्धन ने मारीच, अंदलीप ने साधु, शिवांश ने रावण, देवांश ने हनुमान, तमन्ना ने सूर्पनखा के रुप में रामलीला का मंचन किया। गुरप्रीत, सीमा कोहली, बबीता जैन, दीपा जैन, प्राची गैरोला, श्वेता मलासी, मीनाक्षी दूबे आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह के गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में बच्चों को माता दुर्गा के नौ स्वरूपों और रामायण के पात्रों से परिचित कराते हुए इनसे प्रेरणा लेने की सीख दी गई। बच्चों ने देवी के नौ स्वरूपों एवं रामायण के पात्रों का अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। रावण के पुतले का दहन भी किया गया। आराध्या गर्ग, अक्षिता, भव्या बंसल, अवंतिका, अदिति, आराध्या सिंह एवं राखी शर्मा आदि ने देवियों का रूप धारण किया। जबकि रामलीला मंचन में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के रूप में सजे ग्रंथ मित्तल, ऋद्विक चौधरी, विराट, लव्य, स्वस्तिक, आकर्ष, रिषभ, अमृत, अंश सैनी, आशीष, आरव गोयल, अनंत और हनुमान एवं उनकी वानर सेना के रूप में वाणी तायल, अभिमन्यु तायल, वीर गर्ग आदि ने अपनी मनमोहक छवि से दर्शकों को लुभाया। प्रणव ने गुरु वशिष्ठ तथा आराध्या चौधरी ने सूर्पनखा का भेष धारण कर सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ हुए अन्याय किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इसके उपरांत श्रीराम और लक्ष्मण वेशधारी नन्हें बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने प्रभु श्री राम की आरती कराई और प्रसाद वितरित किया गया। लघु नाटिका में ध्वनि संयोजन का कार्य सचिन शर्मा, नंद किशोर, अनुराग ने किया। लाजवंती, प्रमोद कुमारी, सोनिया, वंदना शर्मा, नीरू, निशु, सपना, सीमा, रीता, सुधा, शालिनी, इंचार्ज पूजा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed