{"_id":"59b042c64f1c1be87f8b4753","slug":"171504723654-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार पर ठोस कार्रवाई करे यूएनओ, भारत सरकार भी करे हस्तक्षेप: दारुल उलूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार पर ठोस कार्रवाई करे यूएनओ, भारत सरकार भी करे हस्तक्षेप: दारुल उलूम
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रोहिंग्या मुसलमानों के साथ म्यांमार के राखाइल प्रांत में हो रही हिंसा की दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) से ठोस कार्रवाई करने तथा उनके लिए सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने की अपील की है।
म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का कत्ल-ए-आम किए जाने की घटना पर मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि म्यांमार में इंसानियत का कत्ल किया जा रहा है और लाखों बेगुनाह बच्चों और बुजुर्गों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। जिसकी जितना निंदा की जाए कम है। मौलाना बनारसी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से इस मामले में ठोस कदम उठाए जाने और रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भी मानवता का ख्याल रखते हुए म्यांमार में इंसानों के कत्ल-ए-आम को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने यह भी कहा कि म्यांमार के लोग हिंदुस्तान में पनाह लिए हुए हैं। भारत सरकार को चाहिए कि वह उनको मुल्क से बाहर निकालने के फैसले पर पुनर्विचार करे।