फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमरदीप कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

अमरदीप कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Sat, 26 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरदीप कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
सहारनपुर। अमरदीप कॉलोनी के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का विद्युत निगम समाधान कर रहा है। इस कालोनी में एलटी लाइन न होने के कारण निगम ने लंबे केबिल डालकर लोगों को विद्युत कनेक्शन दिए थे। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। शुक्रवार को निगम ने इस कॉलोनी में एलटी लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा जनक मंडल के अध्यक्ष विराटपुरी ने बताया कि अमरदीप कॉलोनी में एलटी लाइन न होने के कारण विद्युत विभाग ने लंबे केबिल डालकर लोगों को कनेक्शन दे रखे थे। इन विद्युत केबिलों से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। लोगों की मांग पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को कॉलोनी में एलटी लाइन का काम शुरू कर दिया गया। सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान शीतल बिश्नोई, नीरज माहेश्वरी, डा. गोपाल, प्रमोद चौधरी, अनिल कुमार, राम केवल यादव, रविंद्र धीमान, अजय वर्मा, अशोक, संदीप रावत, प्रवीण छाबड़ा, राकेश धीमान, ब्रिजेश धीमान, रमेश धीमान, रामलखन, लोकेश सैनी, कमल सिंह, सागर, संचित अरोड़ा, प्रवेश धवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed