{"_id":"599f28374f1c1bbb448b4909","slug":"171503602743-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने किया गार्डेनिया बैंक्वेट हॉल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने किया गार्डेनिया बैंक्वेट हॉल सील
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित गार्डेनिया बैंक्वेट हॉल की सील कर दिया। आरोप है कि इसका नक्शा होटल के लिए पास कराया गया था और इस्तेमाल बैंक्वेट हॉल के तौर पर हो रहा है। इसके अलावा 78,50,049 रुपये का शमन शुल्क भी जमा नहीं कराया गया है।
विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि दिल्ली रोड गार्डनिया बैंक्वेट हॉल का निर्माण विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर शुरू कराया गया था। वाद की कार्रवाई शुरू होने पर इसके स्वामी ने प्रार्थना पत्र देकर शमन कराने का अनुुरोध किया था। लेकिन शमन शुल्क को अभी तक जमा नहीं कराया गया है। यह राशि करीब 78,50,049 रुपये बैठती है। उन्होंनेे बताया कि अभियंताओं द्वारा प्रस्तुत आख्या के मुताबिक स्थान पर बने भवन को होटल के रूप में शमन स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन इसका प्रयोग बैंक्वेट हॉल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। यह बैंक्वेट हॉल देवराज वाधवा का बताया जा रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को इस बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया है। इस दौरान हायक अभियंता अनिल माथुर, अवर अभियंता पवन शर्मा और रोहित पाठक आदि मौजूद रहे।