{"_id":"59836d524f1c1b514f8b483c","slug":"171501785426-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का पुन: प्रस्ताव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का पुन: प्रस्ताव कराने की मांग
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नूरपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर बिना सूचना दिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दुकान का नए सिरे से प्रस्ताव कराने की मांग की है।
ग्रामीण मुकेश कुमार, बाबूराम, रामजीलाल, प्रीति सैनी, योगेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, राहुल, आकाश सैनी, डोली त्यागी, मोनू कुमार, गुड्डी, सविता, प्रेमचंद, मनोज कुमार, सचिन, रवि कुमार, देवराज त्यागी आदि ने एसडीएम रामविलास यादव को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने गांव में बिना मुनादी कराए दुकान के आवंटन का प्रस्ताव एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिया। जिससे पूरे गांव के लोगों में रोष है। इसलिए उक्त प्रस्ताव को निरस्त कर ग्रामीणों की इच्छानुसार दोबारा से मीटिंग बुलाकर दुकान का प्रस्ताव किसी अच्छे व्यक्ति के नाम पर कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सोमपाल सैनी, संजय शर्मा, सुरेशो, अंगूरी, बाला, निशांत, अंजली, हेमंत शर्मा, बीरमति, सरिता, सीमा, लक्ष्मण, सोनू, शालू सैनी, शशी, राजेश, रचना, पायल, राधा, जगननाथ, बंशी, संयोगिता, मदनलाल, शौकी आदि रहे। वहीं, ग्राम प्रधान पति गंगाराम ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है।