फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षामित्रों की हड़ताल से शिक्षण कार्य बाधित

शिक्षामित्रों की हड़ताल से शिक्षण कार्य बाधित

Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों की हड़ताल से शिक्षण कार्य बाधित
शिक्षामित्रों की हड़ताल से शिक्षण कार्य बाधित
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों के हड़ताल पर चले जाने के बाद नगर व देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालयों में मिड डे मील की व्यवस्था भी चरमरा गई है। ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों में बची एक मात्र अध्यापिका या अध्यापक मिड डे मील वितरण में ही लगे रहते हैं। ऐसे में शिक्षण कार्य चौपट हो गया है। रामपुर मनिहारान ब्लाक के 93 प्राथमिक विद्यालयों में 108 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के पदों पर हुआ था। अब ये सभी कोर्ट के निर्णय के बाद प्रभावित हुए हैं। इन सभी के हड़ताल पर चलने से स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप पड़ा है। नगर व देहात के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों के नहीं आने से स्कूलों की प्रधानाचार्य ही सभी कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठा कर पढ़ा रही है। हालांकि बीआरसी रामपुर मनिहारान से निर्देश दिए गए हैं कि समस्त एनपीआरसी समन्वयक प्रतिदिन यह समीक्षा करें कि समस्त विद्यालय खुले है या नहीं। यदि कहीं विद्यालय बंद है तो नजदीकी विद्यालय से अध्यापक की व्यवस्था करके विद्यालय का संचालन करायें। किसी भी स्थिति में विद्यालय बंद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed