फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   169 vehicles of 35 schools in the district blacklisted

Saharanpur News: जिले में 35 स्कूलों के 169 वाहन ब्लैक लिस्टेड

Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
169 vehicles of 35 schools in the district blacklisted
सहारनपुर। स्कूल संचालकों ने 169 वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। इसका खुलासा परिवहन पोर्टल पर वाहनों की जांच से हुआ। अब परिवहन विभाग ने इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही वाहनों के नंबरों की सूची प्रवर्तन टीम और यातायात पुलिस को सौंप दी है, ताकि संचालन होते ही कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय में वर्तमान में 1357 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। अनफिट वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने और घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की जान का लगातार खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों संभागीय परिवहन अधिकारियों ने पोर्टल पर दर्ज स्कूली वाहनों की जांच की। इसमें 169 वाहन ऐसे पाए गए, जिनकी छह महीने से फिटनेस नहीं हुई थी। यह वाहन करीब 35 स्कूलों के हैं। पोर्टल से फिटनेस खत्म वाहनों को हटा दिया है। इन वाहनों की स्कूल वार सूची तैयार की गई। अब वाहनों का नंबर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम व यातायात पुलिस को दिया गया है। अगर यह वाहन सड़क पर चलते पाए गए तो उन्हें सीज किया जाएगा। वहीं, 15 साल पूर्ण कर चुके 120 स्कूली वाहन हैं, जो सड़कों पर चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

-----
स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिना फिटनेस वाले वाहनों की सूची प्रवर्तन दल व यातायात पुलिस को दी गई। अनफिट वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोहित कुमार सिंह, संभागीय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed