{"_id":"5ca1074cbdec221418354051","slug":"161554057036-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची स्टेडियम इलेविन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची स्टेडियम इलेविन की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को स्टेडियम इलेविन और कैल्विन क्रिकेट एकेडमी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। स्टेडियम इलेविन की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कैल्विन एकेडमी की पूरी टीम 24.2 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। सागर ने 28, अभिषेक ने नौ रन का योगदान दिया। स्टेडियम के लिए गौतम ने चार और अनस ने तीन विकेट लिए। 102 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम इलेविन की टीम ने चार विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। रीतिक ने नाबाद 62 और हर्षित ने 19 रन बनाए। कैल्विन एकेडमी की ओर से अनुज ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रीतिक को चुना गया। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, रक्षित आदि मौजूद रहे। सोमवार को एसबीबीए और साईं एकेडमी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।