फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली मिलन कार्यक्रम में जुटे सभी धर्मों के गुरु

होली मिलन कार्यक्रम में जुटे सभी धर्मों के गुरु

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रम में जुटे सभी धर्मों के गुरु
सहारनपुर। नगर शांति समिति की ओर से बृहस्पतिवार को पुतली धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के गुरुओं ने हिस्सा लिया। सभी धर्म गुरुओं ने एक ओर जहां देश और समाज में भाईचारा कायम रखने का संकल्प दोहराया, वहीं आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर के प्रमुख पंडित वासुदेव निर्मोही और जगदंबा मंदिर के प्रमुख पंडित धीरज भारद्वाज ने कहा कि सभी पर्व उल्लास और भाईचारे का संदेश देते हैं। हम सबको मिलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। जामा मस्जिद के मुख्य प्रबंधक मौलवी फरीद, मदरसा के प्रमुख मौलाना साजिद और खानआलमपुरा से आए मौलाना जाहिद ने लोगों से अमन और शांति बनाकर रहने अपील की। आवास विकास गुरुद्वारा के प्रमुख सरदार संपूर्ण सिंह दुआ और पंजाबी गुरुद्वारा गऊशाला रोड के प्रमुख सरदार सुरेंद्र सिंह बढेरा ने भाईचारा कायम रखने का आह्वान लोगों से किया। मिशन कंपाउंड चर्च के फादर जॉन वैस्ले, चर्च कंपाउंड स्थित चर्च के फादर डेनियल मसीह ने भी मिलजुलकर रहने की अपील की। अंत में लोगों से मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में अशोक गांधी, ब्रित चावला, शीतल टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed