{"_id":"5c913493bdec22145d383084","slug":"161553020051-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी के दरबार से चुनाव रैलियों का शंखनाद करेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी के दरबार से चुनाव रैलियों का शंखनाद करेंगे योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव की रैलियों का शंखनाद मां शाकंभरी के दरबार से करेंगे। वह 24 मार्च को सहारनपुर जिले में आएंगे और पश्चिमी यूपी में होने वाले प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करेंगे। भाजपाइयों को उनके कार्यक्रम की सूचना मिल गई है, जिसके चलते मां शाकंभरी देवी मंदिर के आसपास रैली स्थल के चयन की कवायद में भाजपा नेता जुट हुए हैं।
सहारनपुर उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वारा है। हरियाणा, उत्तराखंड़ और हिमाचल से सहारनपुर की सीमा लगी होने के कारण जनपद सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या में सहारनपुर लोकसभा नंबर एक है। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण में ही सहारनपुर जनपद में चुनाव संपन्न होना है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा 11 अप्रैल को मतदान होना है।
वहीं, प्रथम चरण के लिए भाजपा की चुनावी रैलियों की शुरूआत भी सहारनपुर जनपद से होने जा रही है। 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से आएंगे। मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और फिर लोकसभा चुनाव रैली का शंखनाद करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद भाजपाई अलर्ट हो गए। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही रैली के लिए जगह का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आ चुका है। वह 24 मार्च मां शाकंभरी देवी मंदिर से चुनाव रैली का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन रथयात्रा निकाली थी, उसकी शुरूआत भी मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर से की गई थी। इससे पूर्व 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के कई कार्यक्रमों की शुरूआत भी मां शाकंभरी देवी मंदिर से की जा चुकी है।
रैली स्थल से गठबंधन को जवाब देने की तैयारी
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने अपनी चुनावी रैलियों का आगाज करने के लिए देवबंद को चुना है। सात अप्रैल को देवबंद में गठबंधन की साझा रैली होगी, जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह सहित तमाम नेता पहुंचेंगे। जातीय समीकरणों को साधने में जुटे राजनीतिक दल उसी लिहाज से चुनावी रैलियां भी करने की तैयारी में लगे हैं। इसी के चलते भाजपा ने भी गठबंधन की रैलियों के आगाज वाले स्थान का जवाब देने के लिए मां शाकंभरी देवी मंदिर स्थल को चुना है।