फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नीरपाल

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नीरपाल

Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: नीरपाल
सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी का किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन हो या नहीं, पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लडे़गी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को हकीकत नगर में आयोजित मासिक बैठक में नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। कहा कि देश के किसान प्रधानमंत्री की चालों को भलीभांति जानते हैं, इसलिए वे किसी के बहकावे में नही आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देेश सेना के साथ खड़ा है। महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी और युवजन सभा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर किशोर सैनी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा अराजकता फैलाना चाहती है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, अरविंद मलिक, सरदार परमवीर सिंह, शबनम कुरैशी, शिवकुमार पप्पू आदि ने भी विचार रखे। सुरेशपाल सिंह, मुंतजिर सलमानी, प्रवीण, सहदेव, पंकज लूथरा, शिवम अरोड़ा, राजेंद्र धीमान, मुकेश कश्यप, मो. कामिल, सलीम कुरैशी, इरफान, फैजान आदि रहे।
विज्ञापन

बबलू प्रमुख महासचिव नामित
सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने इजहार बबलू को जिला इकाई में प्रमुख महासचिव नामित किया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष तारिक गुड्डू, मरगूब त्यागी, राजकुमार वालिया आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed