फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक बोले शौर्य पुत्र है भगवानपुर गांव

विधायक बोले शौर्य पुत्र है भगवानपुर गांव

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
विधायक बोले शौर्य पुत्र है भगवानपुर गांव
बड़गांव (सहारनपुर)। देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भगवानपुर नाम के आगे अगर शौर्य पुत्र भी कर दिया जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। राजनैतिक विचारधारा अलग अलग हो सकती है लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश में सैनिकों और वीर शहीदों के सम्मान की शुरूआत की है। इस मौके पर शहीद जयद्रथ के पिता सहित गांव के पांच सेवानिवृत्त सैनिकों का फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। बाद में गांव के बाहर स्थित शहीद जयद्रथ की प्रतिमा पर दोनों विधायकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव भगवानपुर में भाजपा द्वारा सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहीद जयद्रथ सिंह के पिता जसबीर सिंह के साथ पूर्व सैनिक चन्द्रपाल सिंह, धर्मसिंह ओमप्रकाश सहित गांव निवासी अभी हाल ही सेवानिवृत्त हुए सैनिक राहुल कुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि सपा ने कब्रिस्तानों की चारदीवारी, सैफई महोत्सव आदि पर सरकारी खजाने को लुटाया है। भाजपा भगवानपुर में शहीद जयद्रथ की शहादत के बाद किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही सबसे पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश के सैनिकों को पूरा सम्मान किया है। उन्होंने भगवानपुर गांव में शहीद जयद्रथ के सम्मान में शहीद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्य गेट बनवाया जा रहा है। उसके साथ ही गांव के पूर्वी छोर पर बह रही हिंडन नदी के पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा जिसका नाम शहीद जयद्रथ सेतु रखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप ने कहा कि शहीदों की शौर्य गाथाओं से इतिहास भरा पड़ा है भाजपा पिछले 26 वर्षों से लटकी पड़ी शहीदों के सम्मान में वन रैंक वन पेन्शन की शुरूआत की है। सैनिक सम्मान समारोह को भाजपा जिला संयोजक बिजेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री अजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री डा पवन संवई, सहदेव पुंडीर, नागल मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, चौधरी राजपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। किसान मोर्चा के सतीश राणा, मुकेश चौधरी, विपिन सड़ौली, राजकुमार राणा रिषीपाल राणा, मोहित, जसबीर सिंह, कानसिंह, प्रमोद कुमार रहे। एक ओर जहां भाजपाई अभियान चलाकर सैनिकों का सम्मान करा रहे थे वहीं मंच पर बैठे शहीद जयद्रथ के पिता की आंखों में लाड़ले बेटे की याद में आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। जब भी सम्मान समारोह में उनके बेटे जयद्रथ का जिक्र आता तभी जयद्रथ के पिता जसबीर सिंह की हिचकी बंध जाती और आंखों से आंसू छलकने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed