फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग, लगाया जाम

सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग, लगाया जाम

Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग, लगाया जाम
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर गांव जानखेड़ा में गुर्जर समाज के लोगों ने रामपुर मनिहारान-गंगोह मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत के बाद कांग्रेस हाई कमान द्वारा मुख्यमंत्री के लिए सचिन पायलट के पक्ष में निर्णय नहीं लेने से गुर्जर समाज नाराज है। रामपुर मनिहारान थाने के गांव जानखेड़ा में गुर्जर समाज के रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, जोनू, अनुज कुमार, जोगेंद्र, अंशुल, सुबोध, विशाल आदि के नेतृत्व में युवाओं ने राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर रामपुर मनिहारान-गंगोह मार्ग पर अवरोध लगाकर कांग्रेस हाई कमान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सचिन पायलट ने राजस्थान में बड़ा कार्य किया है। वह जनता को समर्पित युवा नेता हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे तक मार्ग को जाम कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान इस मार्ग पर सफर करने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed