{"_id":"5c0c1113bdec22418e1ae188","slug":"161544294675-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा विरोधी रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा विरोधी रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। नागरिक सुरक्षा कोर के 56वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वार्डनों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ एक नशा विरोधी रैली निकाली गई। रैली के पश्चात कोर के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष भर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले वार्डनों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को पुराने चेकपोस्ट के समीप स्थित नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उप नियंत्रक ओंकार शर्मा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन सीमित संसाधनों में दिए गए लक्ष्यों को पूरा करते हैं और समाज के प्रति उनकी सेवा अतुलनीय है। इस मौके पर नगर की दोनों पोस्ट के श्रेष्ठ वार्डनों रवि चौधरी, संदीप कांबोज, दीक्षांत शर्मा, आशा रानी, रजनीश शर्मा तथा अमित सैनी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी चीफ वार्डन देशबंधु शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यालय पर उप नियंत्रक ओंकार शर्मा ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अवतार सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व वार्डनों तथा स्कूली बच्चों ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक चंद्रबोस राणा, संजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, शमशेर सिंह, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, आदित्य सैनी, रविंद्र कुमार, अनुराग जैन, दिग्विजय नाथ मौजूद रहे।