फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम के 20 मिनट और अफसर रहे बेचैन

सीएम के 20 मिनट और अफसर रहे बेचैन

Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम के 20 मिनट और अफसर रहे बेचैन
मुख्यमंत्री ने 25 मिनट में जाना जिले का हाल
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करीब 25 मिनट सहारनपुर जनपद में रहे। एक बार वह सरसावा हवाई पट्टी से हरियाणा के कुरुक्षेत्र गए, फिर लौटने पर राजस्थान के बीकानेर गए। इस दौरान अफसरों से विकास कार्यों की जानकारी ली, तो सांसद, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे।
शनिवार सुबह करीब 10:11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से सरसावा स्थित एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां करीब दस मिनट रुकने के दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। निर्धारित समय में सभी विकास कार्य पूरा कराए जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी और अन्य पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात हेलीकाप्टर से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए। वह दोपहर 2:35 बजे लौटे और करीब 15 मिनट रुके। इसके बाद राजकीय विमान से वह राजस्थान के बीकानेर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) प्रशांत कुमार, कमिश्नर सहारनपुर सीपी त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी सरसावा हवाई पट्टी पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ब्रिजेेश सिंह को अपने साथ हेलीकाप्टर में ले गए सीएम
सहारनपुर। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह से अलग वार्ता की। उन्हें अपने साथ हेलीकाप्टर में कुरुक्षेत्र ले गए। दोपहर को ब्रिजेश सिंह हेलीकाप्टर से सीएम के साथ ही वापस सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सौंपा विकास प्रस्ताव
सहारनपुर। एयरफोर्स स्टेेशन पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव सौंपा। सहारनपुर में यूनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की। सांसद ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। जनपदवासियों की मांगों के अनुरूप पत्र सीएम को सौंपा गया।
मौसम के बदलाव से बदल सकता था कार्यक्रम
सहारनपुर। शनिवार सुबह बारिश और मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर के उड़ने में दिक्कत आई। मुख्यमंत्री जब सरसावा हवाई पट्टी पहुंचे तो उस दौरान भी आसमान में घटा थी, जिससे हेलीकाप्टर से कुरुक्षेत्र जाना मुश्किल लग रहा था। इसी कारण सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री को कुरुक्षेत्र ले जाने का कार्यक्रम बना लिया गया था। एसपी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पहुंच गए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद मौसम खुल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से ही रवाना हुए।

डेढ़ साल में छठी बार सहारनपुर आए सीएम
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ छठी बार सहारनपुर जनपद पहुंचे। इससे पहले वह योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जनमंच सभागार आए थे, तो उसके बाद निकाय चुनाव और फिर कैराना उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा करने सहारनपुर पहुंचे थे। पिछले महीने ही लोकसभा संचालन समिति की बैठक में सहारनपुर आए और अब शनिवार को कुरुक्षेत्र जाने के लिए सरसावा हवाई पट्टी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed