फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने प्रांजल

यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने प्रांजल

Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने प्रांजल
यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बने प्रांजल
विज्ञापन

सहारनपुर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी प्रांजल सैनी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रांजल की सफलता पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन खुशी व्यक्त करते हुए प्रांजल को बधाई दी।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि प्रांजल सैनी आलराउंडर खिलाड़ी है, जो अब तक के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है। पिछले दिनों हुए ट्रायल के आधार पर प्रांजल का चयन अंडर-19 टीम के लिए किया गया। प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय सीनियर खिलाड़ी अकरम सैफी को दिया। अकरम सैफी ने फोन पर बताया कि प्रांजल एक जुनूनी खिलाड़ी है, जो अपने जुनून और शानदार प्रदर्शन की वजह से जगह बनाने में कामयाब रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, परविंदर सिंह, गोपाल किशन कालड़ा, राकेश शर्मा, संजीव जखमोला, लतीफुर्रहमान, भूपेंद्र कच्छल, साजिद उमर, राजकुमार राजू, नरेंद्र कौशिक, सत्यम शर्मा, फैयाज आलम, आदिल खान, नइम सैफी आदि ने प्रांजल को बधाई दी।
विज्ञापन


शूटिंग में चमके ईआईएस एकेडमी के खिलाड़ी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में हुई 20वीं यूपी इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में ईआईएस एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के पीयूष सिंह, विकास पाल और नितिन कपिल कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। उक्त खिलाड़ियों के साथ ही एकेेडमी के युवराज सिंह, तुषार पाल, अभिनव चौहान, नवीन पुंडीर, गौरव कश्यप का चयन अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। एकेडमी संचालक विकास नैन ने सभी को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed