फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर मांगा लिंक नहर से पानी

किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर मांगा लिंक नहर से पानी

Wed, 10 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर मांगा लिंक नहर से पानी
किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन कर मांगा लिंक नहर से पानी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/बड़गांव (सहारनपुर)। गंग नहर से पानी दिए जाने की मांग को लेकर बड़गांव क्षेत्र के 13 गांवों के किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। किसानों ने एसडीएम से मिल कर अपनी समस्या का हल कराने की मांग की।
श्री गंगा अवतरण संघर्ष समिति के बैनर तले प्रणामी आश्रम शेरपुर के महंत स्वामी सिंधु सागर महाराज की अगुवाई में बड़गांव क्षेत्र के किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों को आश्वस्त किया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के 15 दिनों के भीतर उनकी मांग को पूरा कर दिया जाएगा परंतु आज तक इस क्षेत्र में किसानों को गंग नहर से पानी नहीं दिया गया। स्वामी सागर सिंधु राज ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के आग्रह पर उन्होंने यह बीड़ा उठाया है कि जब तक रजवाहा नन्हेडा माइनर को गंग नहर से पानी नहीं दिया जाता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर कई बार बडे़ आंदोलन हो चुके हैं परंतु किसानों की इस मांग को प्रदेश सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो एक बड़ा जनांदोलन कर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। बाद में किसानों ने मुख्य मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह, कपिल, अश्वनी, अरविंद, राजेश फौजी, दुर्गेश त्यागी, सतीश कुमार, सतेंद्र, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


पानी के अभाव से फसलें हो रही प्रभावित
बड़गांव। पिछले दस वर्षों से जड़ौदापांड़ा क्षेत्र के गांव मौरा, लोटनी, जयपुर, शेरपुर, घिसरपड़ी, किशनपुरा, बालूमाजरा, उमरी मजबता, कल्लनहेड़ी, सिसौनी सहित दर्जनभर गांवों के किसानों को खेती करने के लिए पिछले तीस वर्षों से नल्हेड़ा राजवाहे में पानी नहीं मिल रहा है। पानी के अभाव में किसानों के खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होती हैं। कई बार प्रभावित गांवों के किसानों ने मिलकर जन आंदोलन, चुनाव बहिष्कार तक किये लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी है। इसी कड़ी में मंगलवार को किसानों ने मौरा लिंक नहर के संगम स्थल से अपने ट्रैक्टर और बाइकों से तहसील रामपुर मनिहारन पहुंचे। इस मौके पर ग्राम प्रधान बालूमाजरा कर्ण सिंह, मौरा विनोद सिंह, संजू प्रधान, कुशलपाल त्यागी, विदुर प्रधान सहित सैकड़ों की किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर लगा जाम
रामपुर मनिहारान। तहसील गेट पर जब किसानों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ पहुंचे तो रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर चक्का जाम हो गया जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने भारी मशक्कत कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed