{"_id":"5bba5c1e867a55687145d31c","slug":"161538939934-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान
सहारनपुर। लायंस क्लब फोरेवर और फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि दस महिलाएं हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान से वंचित रहीं। रविवार को बाजोरिया रोड स्थित लायंस ब्लड बैंक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में लायंस क्लब फोरेवर की अध्यक्ष डॉ. नीलू राणा और कैंप की चेयरपर्सन सोनिया कपूर ने कहा कि रक्तदान करने से मुनष्य में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के चीफ कॉर्डिनेटर राजीव सैनी ने कहा कि रक्त को किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता है। जरूरतमंदों को रक्त सिर्फ दान दाताओं से ही प्राप्त हो सकता है। इसलिए 18 से 60 वर्ष तक के सभी पुरुषों और महिलाओं को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में अनुराधा, गरिमा ठक्कर, निशी जैन, अनुपम गर्ग, आशीष रोहिला, विदूषी, आरूषि, संतोष सिंह, अमित गुप्ता, निशा कंवर, एकता मिड्ढा, शिप्रा सहगल, संयम अरोड़ा, योगेश बत्रा, नेहा अरोड़ा, पार्थ माहेश्वरी आदि रहे।