{"_id":"5bae7a2c867a557f02567ec9","slug":"161538161196-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साफ सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साफ सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य’
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘साफ सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य’
चिलकाना (सहारनपुर)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान के तहत डायट पटनी में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों और स्टाफ ने सहभागिता की।
शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटनी के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा कि जब तक हमारा पूरा परिवेश साफ एवं स्वच्छ नहीं होता तब तक इस अभियान की सफलता संभव नहीं है। नियमित साफ सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वरिष्ठ प्रवक्ता मूल चंद वर्मा, प्रवक्ता डा. देवेंद्र सिंह, इसम सिंह, विजयपाल सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, फैसल खान, कु. रेणू सहित डायट का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
उधर, नगर पंचायत के चेयरमैन अकबर कुरैशी और आलोक कुमार के निर्देशन में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे के विभिन्न गली, मोहल्लों और बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नालियों और नालों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसमें रिफाकत हुसैन, अखलाक अहमद, प्रताप सैनी, इश्तियाक, अशोक कुमार आदि थे।