फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अयोध्या में मंदिर बनेगा या मस्जिद साक्षी महाराज तय नहीं करेंगे: उलमा

अयोध्या में मंदिर बनेगा या मस्जिद साक्षी महाराज तय नहीं करेंगे: उलमा

Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में मंदिर बनेगा या मस्जिद साक्षी महाराज तय नहीं करेंगे: उलमा
साक्षी के कहने से नहीं बनेगा मंदिर: उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के 2019 के चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण कराने के बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है अयोध्या में मंदिर बनेगा या मस्जिद यह फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। साक्षी महाराज के कहने से मंदिर का निर्माण नही होगा।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि 2019 में चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण होगा। संतों और धर्मगुरुओं की बैठक के बाद धर्मादेश के हिसाब से राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही दिल्ली के तालकटोरा मैदान में संतों की महापंचायत होगी और उसके बाद विश्व हिंदू परिषद की बैठक में राम मंदिर निर्माण की घोषणा होगी। साथ ही कहा कि बीजेपी मंदिर नहीं बनाएगी तो हम मंदिर बनाने में सक्षम हैं। साक्षी महाराज के बयान पर मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि अयोध्या में साक्षी महाराज के कहने से कुछ नहीं बनेगा। क्योंकि बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वहां क्या बनेगा क्या नहीं बनेगा ये सुप्रीम कोर्ट तय करेगा। उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज जैसे लोग इस तरह के बयान देकर मुल्क में फिरकापरस्ती फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हिंदुस्तान की जनता इनके झूठे और खोखले दावों को अच्छे से पहचान चुकी है। इसलिए अब वो इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। मुफ्ती तारिक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed