{"_id":"5b96c31e867a557f233459b2","slug":"161536607006-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग में डीबीटी योजना लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग में डीबीटी योजना लागू
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदान से पहले किसानों को कराना होगा पंजीकरण
सहारनपुर। गन्ना विभाग ने भी कृषि विभाग की तर्ज पर डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना को लागू कर दिया है। इसके लिए किसानों को गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा।
गन्ना विभाग विभिन्न कृषि यंत्रों आदि के लिए किसानों को अनुदान देता है। अब किसानों को अनुदान लेने के लिए पहले गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को भी गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, भू जोत और मोबाइल नंबर देना होगा। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना विभाग ने भी कृषि विभाग की तर्ज पर डीबीटी लागू कर दिया है। इसके लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। अनुदान के लिए पहले आओ पहले पाओ की नीति का पालन किया जाएगा।