{"_id":"5b902304867a55013d11984e","slug":"161536172804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.15 करोड़ में छुटा मेला गुघाल का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.15 करोड़ में छुटा मेला गुघाल का टेंडर
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। 19 सितंबर से शुरू हो रहे मेला गुघाल के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मेले का टेंडर एक करोड़ 15 लाख 1111 रुपये में हिमाचल प्रदेश के रविंद्र सिंह ठेकेदार के नाम छुटा है।
मेला गुघाल सहारनपुर का प्रमुख मेला है। इस बार मेला 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। जिसके लिए इस बार नगर निगम ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का बेस प्राइज रखा था। पिछले दिनों पांच ठेकेदारों ने टेंडर डाले थे। बोली के दिन अधिकतम बोली 61 लाख रुपये लगी थी। ऐसे में नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया निरस्त कर दी थी। साथ ही दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी। दूसरी बार कुल नौ ठेकेदारों ने टेंडर डाले। टेंडर की बोली सर्वाधिक एक करोड़ 15 लाख 1111 रुपये लगी। यह बोली हिमाचल प्रदेश के ठेकेदार रविंद्र सिंह की ओर से लगाई गई, जिसके नाम पर नगर निगम ने मुहर भी लगा दी। रविंद्र के अलावा टीएस कांट्रेक्टर ने एक करोड़ 12 लाख और नासिर ठेकेदार ने एक करोड़ तीन लाख रुपये बोली लगाई थी। पिछले वर्ष के एक करोड़ रुपये की तुलना में इस बार टेंडर का बेस प्राइज दस लाख रुपये अधिक रखा गया था, जिससे पांच लाख 1111 रुपये अधिक बोली चढ़ी।
मेला गुघाल के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार का टेंडर एक करोड़ 15 लाख 1111 रुपये पर छोड़ा गया है। कोशिश यही है कि 19 सितंबर से शुरू हो रहे मेले को शहरवासियों के लिए बेहतर और यादगार बनाया जा सके। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।