फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शशिबाला का इस्तीफा, योगी सरकार पर उठाए सवाल

शशिबाला का इस्तीफा, योगी सरकार पर उठाए सवाल

Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शशिबाला का इस्तीफा, योगी सरकार पर उठाए सवाल
शशिबाला का भाजपा से इस्तीफा, सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन


सहारनपुर। भाजपा पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने आगरा के एक मामले में पीड़ित को इंसाफ न देने और प्रमुख सचिव आवास पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर इस्तीफा देकर फोन पर उन्हें अवगत करा दिया है।
देवबंद क्षेत्र की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आगरा के एक मामले में प्रमुख सचिव आवास पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। शशि बाला पुंडीर ने बताया कि 2013 में आगरा निवासी उनके परिचित ने संपत्ति बेचकर दूसरे स्थान पर ली थी, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण ने उस पर गलत रिपोर्ट लगाई और अपनी गलती भी मान ली, लेकिन पीड़ित को आज तक इंसाफ नहीं मिला है। वह इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुकी हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के कारण पार्टी और उनकी छवि समाज में खराब हो रही है। चुनाव से पूर्व किए तमाम वायदों को भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को इस्तीफा देने गई। फोन पर उनकी प्रदेश अध्यक्ष से बात हुई थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष किसी कारणवश दिल्ली से दो बजे निकल गए। इसीलिए उनकी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर इस्तीफा दे दिया और फोन पर प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर उनसे कहा कि वह इस्तीफा अपने पास मंगवा रहे हैं। उसको पढ़ने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

--------------------------------
सोशल मीडिया पर की पोस्ट
सहारनपुर। पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विरोध जताया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की कमांड नहीं है। मुख्यमंत्री को प्रशासनिक ज्ञान नहीं है। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उनका अपना सचिवालय उन्हें धोखा दे रहा है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष से कोई शिकायत नहीं है। मुख्यमंत्री जी कमजोर हैं। हमें जनता के बीच अभी साढ़े तीन साल बिताने हैं। एक तरफ जनता आरक्षण वाले मामले से दुखी है और दूसरी तरफ अधिकारी बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। अधिक समय तक दिल और दिमाग को घोंटकर नहीं रहा जा सकता है। इसलिए वह भाजपा से इस्तीफा दे रही हैं। इससे पूर्व भी शशिबाला पुंडीर ने जनता से किए वायदे पूरे न करने पर भाजपा सरकारों का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
जनता से किए वायदे नहीं किए पूरे: पुंडीर
सहारनपुर। पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम दिए गए इस्तीफे में कहा कि आपने मुझे हमेशा सम्मान दिया है। मैं दो सप्ताह पूर्व भी आपसे मिली थी। उत्तर प्रदेश में अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कई बार मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर प्रमुख सचिव आवास के भ्रष्टाचार से अवगत करा चुकी हूं। मुख्य सचिव को पूरी बात बताई गई थी, वह मेरी बात से सहमत थे। चुनाव में जनता से किए वायदे सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा के किसानों को गंगनहर से पानी देने का वायदा किया गया था, जो पूरा नहीं हुआ है। जनपद के किसानों से पैसा लेकर ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन अब कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विद्युत निगम के एमडी से शिकायत करने पर जांच में अधिकारी दोषी पाए गए, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। शब्बीरपुर कांड में जिला कारागार में बंद युवकों की सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ दिया गया। इसलिए वह इस्तीफा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed