{"_id":"5b79b49042c79246570413ad","slug":"161534702736-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान चोरी कर रहे युवक को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान चोरी कर रहे युवक को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर कोतवाली में पुल जोगियान में एक दुकान से बिस्कुट का कट्टा उठाकर ले जाने के आरोप में व्यापारियों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। धुनाई करते हुए उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।
रविवार को पुल जोगियान स्थित एक दुकान से एक युवक बिस्कुट से भरा कट्टा उठाकर ले जाने लगा। जिसे दुकानदार ने देख लिया और शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने पीछा कर आरोपी युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पीटते हुए उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां जाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
आइसक्रीम लेने पहुंची किशोरी के फोटो खींचे, लोगों ने धुना
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के तोता चौक स्थित आइसक्रीम की एक दुकान पर आइसक्रीम लेने गई किशोरी के दुकान पर काम करने वाले किशोर ने अपने मोबाइल से फोटो खींच लिए और किसी अन्य युवक को भेज दिए। जिस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर धुन डाला और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
रविवार की शाम लगभग सात बजे मंडी कोतवाली क्षेत्र के तोता चौक पर स्थित आइसक्रीम की एक दुकान पर एक किशोरी आइसक्रीम लेने के लिए पहुंची। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले एक किशोर ने अपने मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए और अपने किसी साथी को भेज दिए। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन दुकान पर पहुंचे और आरोपी किशोर को पकड़कर धुन डाला। लोगों ने उसे मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।