{"_id":"5b6b3d954f1c1b8d6e8b4ce7","slug":"161533754773-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपने के लिए शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले किया गया वादा याद दिलाने और उसे पूरा करने की मांग की है। मांग न माने जाने पर धरने और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचा। यूटा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र से सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली का वादा कर्मचारियों से किया था। अब चूंकि वह पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं और सबकुछ उनके हाथ में है तो उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए। महामंत्री नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी 30 से 40 साल सरकारी सेवा में बिताते हैं। इसके बावजूद उनकी पेंशन समाप्त करना मनमानी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से पेंशन बहाली की मांग की। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सैनी और महामंत्री रतनलाल शर्मा ने भी पुरानी पेंशन बहाली समेत कुल नौ बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांगे नहीं माने जाने पर संगठन ने हड़ताल और धरना व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। नजाकत अली खान, परमानंद शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।