फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हेलीकाप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा

हेलीकाप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा
सहारनपुर। श्रावण मास में जमीन से लेकर आसमान तक वातावरण शिवमय बना है। मंगलवार को कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी ने शिवभक्तों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकार की ओर से भेजे गए हेलीकाप्टर ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल हेलीकाप्टर में सवार हुए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकाप्टर के माध्यम से कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही आसमान से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। फूल बरसते देखकर शिवभक्त रोमांचित हो गए और भगवान शिव के उद्घोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। हेलीकाप्टर ने कांवड़ मार्ग के आठ राउंड लिए। पुष्प वर्षा देखने के लिए लोग में भी भारी उत्साह रहा। एसएसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को हेलीकाप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed