फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीबीसीआईडी की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन एक्सईन

सीबीसीआईडी की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन एक्सईन

Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीबीसीआईडी की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन एक्सईन
देवबंद (सहारनपुर)। मृतक विद्युत संविदा कर्मी विनीत मित्तल प्रकरण में पावर कारपोरेशन निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी सीबीसीआईडी की जांच में दोषी पाए गए। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तफ्तीश मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन

पत्थर का कुआं निवासी दिव्यांग विनीत मित्तल सांपला रोड स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड में प्राइवेट कर्मचारी के रुप में कार्य करता था। विगत 4 फरवरी को निगम के एक्सईएन राजपाल सिंह रविवंशी ने विनीत को कार्य करने के लिए कार्यालय में बुलाया था। शाम के समय परिजनों को जानकारी मिली कि विनीत की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार दौरान विनीत की मौत हो गई थी। इस मामले में विनीत की बहन अलका अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कार्य समाप्त करने के बाद विनीत ने अपने पूर्ण वेतन मांगा तो एक्सईएन ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाद में उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया था। इस मामले में पुलिस ने राजपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जिसके चलते सहारनपुर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा में इस मामले को उठाया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रकरण को सीबीसीआईडी को सौंप दिया था। सीबीसीआईडी की जांच में एक्सईएन के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन

सराफ की दुकान से 32 ग्राम सोना व 10 हजार की नकदी चोरी, तहरीर दी
देवबंर्द। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी नरेश कुमार गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मेन बाजार में सराफ की दुकान है। बताया कि वह सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उसकी आंख लग गई। आरोप है कि दोपहर में दो बुर्कानशी महिलाएं तथा दो बच्चे आ गए। जिन्होंने गद्दी पर रखा सोने का 32 ग्राम का जेवर जिसकी कीमत 96 हजार रुपये तथा 10 हजार रुपये चोरी कर लिया। शाम करीब चार बजे जब सामान चेक किया तो चोरी होने का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि दोनों बुर्कानशी महिलाएं दुकान से ज्वैलरी व कैश लेकर लेकर गई हैं। बाद में पीड़ित सराफा व्यापारी अन्य व्यापारियों को साथ लेकर कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचा। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed