फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान

निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान

Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान
निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल को लेकर निजी चिकित्सकों का रोष लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आईएमए से जुड़े चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के नहीं बैठने की वजह से मरीज ओपीडी से निराश होकर लौटे।

हड़ताल के दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन बिल लाने की तैयारी में है, जो अलोकतांत्रिक, गरीब, संघीय और पिछड़ों के विरोध में है। इससे केवल अमीरों को फायदा होगा। इस बिल के माध्यम से सरकार का सभी अधिकारों को केंद्रीयकृत करने का इरादा नजर आ रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन पूरी तरह गलत है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिल को पास किया तो आईएमए यूपी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उधर, चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी रही। बड़ी संख्या में मरीजों को ओपीडी से बिना इलाज के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed