{"_id":"5b5779fb4f1c1b3b5a8b6de8","slug":"161532459515-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए मेयर के घर पहुंचे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए मेयर के घर पहुंचे सफाईकर्मी
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वेतन में की जा रही कटौती को लेकर नगर निगम के ठेका सफाईकर्मियों और ठेका ड्राइवरों ने मेयर के घर पर जाकर उनको अपनी पीड़ा बताई और निस्तारण की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
समस्याओं को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियो और ड्राइवरों ने पहले नगर निगम में बैठक की। प्रदेश महासचिव सोनी आजाद ने कहा कि 24 जुलाई हो चुकी है, मगर अभी तक सफाईकर्मियों और ड्राइवरों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों का वेतन 9600 रुपये है, जबकि उन्हें छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सफाईकर्मियों को भी 9180 की जगह 6500 रुपये वेतन दिया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार की इस मनमानी को सफाईकर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में साथी लक्ष्मण सिंह, सतीश आदिवाल, राजकमल गहलौत, आशीष मेहरोल, वरदान, गौरव, नीरज, अमन, प्रमोद, रोमी, सूरजपाल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सफाईकर्मी और ड्राइवर समस्याओं के निस्तारण की मांग लेकर मेयर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।
---------------------------------------------
गंदगी फैलने से लोगों में रोष
फोटो समाचार
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर कचरे का ढेर लगने और कचरे का उठान न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अय्यूब हसन, अखलाक, मोहम्मद साजिद, मुकीम अहमद, हासिम, याकूब, अतिया, राबिया ने बताया कि क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों का कचरा उनके मोहल्ले के बाहर सड़क पर डाला जाता है। मगर यहां से इस कचरे का उठान कई- कई दिन में होता है। कचरे के ढेर की वजह से दुर्गंध रहती है, जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना भारी हो रहा है। उन्होंने कचरे का प्रतिदिन उठान कराने की मांग नगर निगम से की है।