फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश

कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश
कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। डीएम और एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि और विद्युत निगम के अधिकारियों को अपना कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले। डीएम ने लोनिवि अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क मार्ग के खड्डे भरने और बिजली कर्मचारियों को जर्जर लटके तारों को यथाशीघ्र बदलने के आदेश दिए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए भी कहा गया। डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग में सड़क किनारे खड़ी घास को साफ कराने और धार्मिक दृष्टिकोण से प्रतिबंधित पेड़ों को चिह्नित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा मार्ग में सुरक्षा प्वाइंट बनाने के साथ ही बिना अनुमति किसी भी शिविर के निर्माण पर सख्ती से बंदी के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे मार्ग पर पुलिस की निगरानी रहेगी। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने काली नदी पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यात्रा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए भी कहा। डीएम और एसएसपी ने काली नदी से गागलहेड़ी, नौगजा पीर, सहारनपुर शहर, अंबाला मार्ग, सरसावा, शाहजहांपुर, यमुना ब्रिज तक भ्रमण किया गया। शाहजहांपुर व यमुना ब्रिज के बीच सड़क काफी टूटी है। उन्होंने सड़क के शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर संगीता ने लेखपालों और ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित जो कार्य अधूरे हैं। उनके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की सूची तत्काल बना कर दी जाए ताकि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के अलावा लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम, वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed