{"_id":"5b50dbb54f1c1b46748b5e0a","slug":"161532025781-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी। थोड़ी देर हुई बरसात से मौसम सुहाना हो गया तो कई जगहों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर आधा घंटा हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। शहर में कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, खलासी लाइन, शारदानगर, रेलवे कॉलोनी, हलवाई अट्टा, नया बाजार, रामनगर पठानपुरा आदि इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस की गई।