{"_id":"5b4f8e8a4f1c1b19208b57a4","slug":"161531940490-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ की बैठक में अधिकारी लेते रहे नींद की झपकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ की बैठक में अधिकारी लेते रहे नींद की झपकी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस अधिकारियों की वार्डन के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बैठक में शामिल अधिकारी नींद की झपकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए वार्डन और पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार शाम पुलिस लाइंस सभागार में बैठक हुई। जिसमें कांवड़ मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति के साथ परिवहन के बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में संबंधित सभी थानाध्यक्ष से लेकर एसएसपी तक अधिकारी मौजूद रहे। इन सभी की मौजूदगी में कुछ अधिकारी पूरी बैठक में नींद की झपकी लेते रहे। उनकी नींद तालियों की गड़गड़ाहट से ही टूटती रही। इन अधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णय एवं अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में पता ही नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर बुधवार को इस बैठक की वीडियो वायरल हुई। बताया जा रहा है कि मीटिंग के बाद झपकी लेने वाले अधिकारी अपने साथियों से बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिशा निर्देशों के बारे में पूछते नजर आए। इस मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि एक दो अधिकारियों के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। वे अधिकारी अपहृत बच्चे की तलाश में पूरी रात जागते रहे और दूसरे दिन भी उन्हें आराम का अवसर नहीं मिल पाया। जिस कारण उन्हें बैठक में झपकी आना स्वाभाविक है।