{"_id":"5b2bf6484f1c1bf46e8b8ee3","slug":"161529607752-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों की तलाश में मवाना पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों की तलाश में मवाना पहुंची पुलिस
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर साल्वर गैंग के सदस्यों से पेपर हल कराने वाले अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी को पुलिस मेरठ के मवाना इलाके में पहुंच गई। वांछित किए गए 11 अभ्यर्थियों की तलाश में देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। हालांकि अभी तक किसी के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं थी।
सहारनपुर पुलिस ने दो दिन पहले सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर पहुंचकर पेपर साल्व करने वाले गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब 97 हजार की नगदी के अलावा काफी संख्या में फर्जी आधार कार्ड और परिचय पत्र प्राप्त हुए थे। सौदेबाजी कर अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने वाले 13 अभ्यर्थियों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 11 को मुकदमे में वांछित कर दिया गया है। पुलिस को उनसे पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को पुलिस की दो टीमों को आरोपी अभ्यर्थियों की धरपकड़ के लिए मेरठ भेजा गया है। पुलिस टीम ने उनकी तलाश में मवाना क्षेत्र में कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कार्रवाई चल रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इनसे पूछताछ के बाद साल्वर गैंग के बारे में नई जानकारियां मिल सकती है, क्योंकि आरोपियों ने सिर्फ उन्हीं बातों का जवाब दिया, जिसकी जानकारी पुलिस के पास थी।