फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ आज जुटेंगे लोग

सड़क निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ आज जुटेंगे लोग

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ आज जुटेंगे लोग
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद बचाओ सर्वसमाज जन जागरण अभियान की बैठक में सड़क निर्माण को गलत बताते हुए इसका विरोध किया गया। साथ ही इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए (आज) एसडीएम कार्यालय पर भारी संख्या में जमा होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित जीतगिरि मंदिर के समीप हुई बैठक में चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि देवबंद ऐतिहासिक नगरी है। जिसमें स्थापित श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर व शिक्षण संस्था दारुल उलूम पर्यटक स्थल के रुप में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों का यहां आना लगा रहता है। लेकिन अफसोस की बात है कि फ्लाईओवर और फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी ने अनियमितताओं के चलते नगर की सीमा में सड़क का निर्माण इस तरह से किया है कि यह बहुत छोटी होने के कारण यहां जाम की समस्या पैदा हो गई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौ. ओमपाल सिंह व दिलशाद गौड़ ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक जाति धर्म की नहीं है बल्कि हम सबको एक होकर अपने नगर को बचाना है। उन्होंने 22 जून को भारी संख्या में एसडीएम कार्यालय पर इकट्ठा होने का आह्वान किया। इस मौके पर यशदेव, पूर्ण सिंह, राजपाल सिंह, कृष्ण दत्त शर्मा, देव प्रकाश पाल, मांगे रामपाल, चौ. कुलबीर सिंह, बृजभूषण, डा. भानूप्रताप सिंह, मुकेश राणा, धनराज त्यागी, राजपाल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुगर मिल में मनाया गया योग दिवस
देवबंद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साधकों को योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल के उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) ने कहा कि आजकल की व्यस्त एवं भाग दौड़ भरी जीवनशैली के कारण होने वाले तनाव से मुक्त रहने का सबसे आसान तरीका योग है। इसको अपनाकर जीवन को सुखमयी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में आनंद एजूकेशन एवं वेलफेयर ट्रस्ट भायला खुर्द से आए विशेषज्ञ योगार्थी संदीप कुमार द्वारा योग की अनेक विधाओं के संबंध में बताते हुए योग क्रियाएं कराने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य लाभ की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर दिनेश गर्ग, आरके मित्तल समेत मिल कर्मचारी व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed