फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्लोडियोलस फूल की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रूझान

ग्लोडियोलस फूल की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रूझान

Fri, 08 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्लोडियोलस फूल की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रूझान
सहारनपुर। बढ़िया आमदनी के चलते किसानों का रुझान ग्लोडियोलस फूलों की खेती ओर तेजी से बढ़ रहा है। चार माह में तैयार होने वाली यह फसल वर्ष में तीन बार ली जा सकती हैं। जनपद में इस पुष्प की खेती करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो रही है।
विज्ञापन

परंपरागत खेती के साथ ही किसान कृषि विविधिकरण को भी तेजी से अपना रहे हैं। इसके चलते जनपद में सब्जियों से लेकर फूलों की खेती का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है। इसकी खेती के लिए सितंबर से जनवरी तक का समय उपयुक्त होता है। इसकी खेती के लिए खेत को तैयार कर उसमें मेड़ बना ली जाती हैं। मेड़ से मेड़ की दूरी 60 सेंटीमीटर और बीज से बीज की दूरी 20 से 30 सेंटीमीटर रखी जाती है। इसके बीज को मेड़ पर ही रोपा जाता है। इसकी खेती में प्रति बीघा करीब 10 हजार स्पाइक या डंडी प्राप्त होती है। बाजार की जिसकी कीमत 3 से 10 रुपये प्रति स्पाइक आसानी से मिल जाती है। जिससे एक बीघा खेत से 40 से 50 हजार रुपये प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही आगामी वर्ष के लिए बीज भी मिल जाता है। चार महीने की यह फसल वर्ष में तीन बार हो सकती हैं। जिले में मुजफ्फराबाद, देवबंद, पुंवारका आदि विकास खंडों में इसकी खेती हो रही है।
विज्ञापन

इन प्रजातियों का है क्रेज
बाजार में सर्वाधिक मांग हॉलेंड के फूलों की होती है। क्योंकि इनकी स्पाइक का साइज बड़ा होता है। ग्लोडियोलस में व्हाइट प्रोसपर्टी, रेड ब्यूटी, फ्रेडशिप और अमेरिकन ब्यूटी आदि प्रजातियों की सर्वाधिक मांग रहती है। स्थानीय किस्मों में रश्मि, स्वर्ण रेखा, हिमानी, मयूर किसानों को काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में किसानों में ग्लोडियोलस की खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इसकी फसल केवल चार माह में तैयार हो जाती है। इसलिए वर्ष में तीन बार इसका उत्पादन लिया जा सकता है। बाजार में अच्छी मांग और बढ़िया भाव के चलते किसानों में इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद में 25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में ग्लोडियोलस की खेती हो रही है।
- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed