{"_id":"5b070d514f1c1ba56e8b4753","slug":"161527188817-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के चलते अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति के चलते अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोड़फोड़ के लिए पहुंचे पालिकाकर्मियों से उलझे व्यापारी
देवबंद (सहारनपुर)। पंद्रह दिनों से अधर में लटके सड़क निर्माण के बजाए बृहस्पतिवार को दारुल उलूम चौक पर नाली के ऊपर पडे़ लिंटर को तोड़ने पहुंचे पालिका कर्मचारियोें से व्यापारी भिड़ गए। उनकी जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका सड़क निर्माण कराने के बजाए मुसीबत को बढ़ा रही है।
दुकानदार मो. आशू, अफजाल, जुबैर अंसारी, दानिश अंसारी, अब्दुल रऊफ कासमी, मो. फहीम, इस्लाम कुरैशी, उस्मान अंसारी, असद, अनस, माजिद आदि ने आरोप लगाया कि स्थानीय राजनीति के चलते 15 दिन बाद भी नगर पालिका ने आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया है। जिसके कारण उनके रोजगार ठप हो गए है। अब सड़क का निर्माण कराने के बजाए पालिका कर्मी दुकानों के सामने नाली के ऊपर पड़े लिंटरों को भी तोड़ रहे हैं जो नियम के विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पालिका ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद ने बिना किसी तैयारी के दारुल उलूम बड़जियाउलहक मार्ग को करीब पंद्रह दिन पूर्व पुन: निर्माण के लिए तुड़वाया था। लेकिन आज तक इस पर निर्माण कार्य आरंभ ही नहीं हुआ है।
सड़क निर्माण को लेकर छिड़ सकता है विवाद
देवबंद। दारुल उलूम बड़जियाउलहक मार्ग के निर्माण को लेकर यहां कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है। दरअसल जिस क्षेत्र में नगर पालिका ने सड़क को तुड़वाया है, वह पूर्व विधायक माविया अली के घर के एकदम करीब है। व्यापारियों का आरोप है कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर राजनीति हो रही है जिसमें नुकसान उनका हो रहा है।