{"_id":"5afc722f4f1c1bd1408b5cc0","slug":"161526493743-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य की मौत
Updated Wed, 16 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य की मौत
नागल (सहारनपुर)। कस्बे के बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में भायला इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम शास्त्री की मौत हो गई। मंगलवार रात एक डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव नगली महनाज निवासी भायला इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य 60 वर्षीय बाबूराम शास़्त्री रात नौ बजे बाजार से रेलवे रोड पर जा रहे थे। बस स्टैंड के पास हाइवे पर बने कट पर उन्हें गागलहेड़ी की ओर से जा रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। उनकी बाइक डीसीएम में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। कुछ लोगों ने उन्हें डीसीएम से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुधवार सुबह नागल-गागलहेड़ी मार्ग पर कोटा के पास दौड़ लगा रहे मड़की निवासी बबलू को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।